हनी सिंह पर लगे मारपीट, किडनैपिंग जैसे गंभीर आरोप


बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह किसी अलग पहचान के मोहताज नहीं हैं. इन दिनों हनी सिंह अपनी लेटेस्ट म्यूजिक एल्बम हनी सिंह 3.0 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. इस बीच अब हनी सिंह को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि मुंबई के बीकेसी पुलिस स्टेशन में विवेक रमन नामक व्यक्ति ने हनी सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है और मारपीट जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं..
एक फेमस इवेंट कंपनी के मालिक विवेक रवि रमन ने यो यो हनी सिंह पर किडनैपिंग, अपहरण और मारपीट करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में की है. आपको बता दें कि विवेक रमन नामक शख्स ने यो यो हनी सिंह का फेस्टिवीना नामक कार्यक्रम मुंबई के बीकेसी में रखा था. यह कार्यक्रम 15 अप्रैल को था पैसे की लेनदेन में हुई गड़बड़ी के चलते विवेक ने कार्यक्रम रद्द करने का फैसला किया,
जिससे नाराज होकर हनी सिंह और उनके साथियों ने विवेक को किडनैप किया मुंबई की सहार में स्थित होटल में बंदी बनाकर रखा वहां उनसे मारपीट की गई. सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह और उनके साथियों के खिलाफ विवेक ने अपनी शिकायत में FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है. 
रवि रमन की तरफ से लगाए गए सभी गंभीर आरोपों पर अभी हनी सिंह की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है अब देखना यह है।